IP addresses को Classes में विभाजित जाता है ताकि विभिन्न आकार के Networks का अच्छे से Manage किया जा सके। प्रत्येक Class का उपयोग छोटे से बड़े विभिन्न आकार के Network के लिए किया जाता है।
यह Classes, IP addresses को समूह में रखकर उसे बड़ी आसानी से Manage करने में मदद करता है ताकि छोटे से बड़े विभिन्न प्रकार के Networks उन IP addresses का प्रयोग कर सकें।
प्रत्येक Class के पास IP addresses का एक Set होता है। अब इन Classes की मदद से विभिन्न Users और आर्गेनाइजेशन को उनकी आवश्यकता के आधार पर सही संख्या में IP addresses प्रदान किया जाता है।
Types of Classes of IP Address in Hindi
1) Class A - 0 to 126
2) Class B - 128 to 191
3) Class C - 192 to 223
4) Class D - 224 to 239
5) Class E - 240 to 255
Class A (1 to 126)
Class A, IP address का एक प्रकार है जिसका Use बड़े Networks के लिए किया जाता है। इस Class का IP addresses बड़े संगठनो जैसे बड़ी Companies, Government department के लिए Design किया गया है क्योंकि इन्हें कई Devices से Connect होने की जरुरत होती है।
Class A प्रकार के Network के पास IP addresses की एक विस्तृत श्रृंखला है, जो लाखों Devices को एक ही Network से Connect होने की अनुमति देते हैं। Class A प्रकार की IP addresses की Range 1.0.0.0 से 126.0.0.0 तक होती है।
Class A, में IP address (1.0.0.0 से 126.0.0.0) का पहला भाग (1 या 126) Network को दिखाता है जो 8 bits का होता है जबकि बचा भाग (0.0.0), उस Network से जुड़े Devices या Host को दिखाता है जो 24 bits का होता है।
यदि बचा भाग पूरा Zero है जैसे (0.0.0) है तो यह Device को Represent नही करता बल्कि पूरे Network को दिखाता है।
Example:
1)126.0.0.0
यह पूरे Network को दिखाता है
2) 126.0.0.1
अब 126 Network का भाग है तथा 0.0.1 Host का भाग है जो Network के अंदर एक विशिष्ट Device को Refer करता है।
Class A प्रकार के Networks को बड़े Business के लिए दिया गया है, जिसमे ज्यादा Data और कई Devices को Handle करने की जरूरत होती है।Class A के IP Addresses में कुल 126 Networks है जिसमें प्रत्येक अलग अलग Network मे 16,777,214 Host Computers(Devices ) को अपने मे जोड़ सकते है।
Example:
नीचे Class A प्रकार का एक IP address दिया गया है।
इसमे 125 Network है तथा 255.23.17 Host Computers(Devices) को बताता है जो उस Network से जुड़ा हुआ है।
Note:
127.0.0.1 Lookback testing हेतु आरक्षित है।
Class B (128 to 191)
Class B, प्रकार का IP addresses मध्यम आकार के Network जैसे Universities या बड़ी Company के लिए है। यह कई Devices को Connect करने में मदद करता है, लेकिन Class A से कम Devices को Connect करता है।
Class B के लिए IP addresses की Range 128.0.0.0 से 191.255.255.255 तक है। इस Address का पहला दो भाग Network की Represent करता है तथा बाकि के दो भाग Devices या Host को Represent करता है।
अतः इस प्रकार के कुल 16384 Networks है जिसमें प्रत्येक Network मे अलग अलग 65636 Host Computer(Devices) को अपने मे जोड़ सकते है l यह Class A से छोटा तथा Class C से ज्यादा Space देता है।
Class B, Businesses या School के लिए उपयोगी है जिन्हे अलग अलग स्थानों मे उपस्थित Devices जैसे Computers , Printers या Servers को Connect करने की आवश्यकता होती है।
Example
नीचे Class B प्रकार का IP address दिया गया है।
191.23.28.144
इसमे 191.23 Network हैं तथा 28.144, Network से जुड़े Host Computer या Devices को बताता है।
Class C (192 to 223)
Class C प्रकार के IP address का Use छोटे Networks के लिए किया जाता है।
Class C प्रकार का IP addresses, केवल 254 संख्या तक के ही Devices को Connect करने के लिए अच्छा Network है।
Class C का IP addresses का Range 192.0.0.0 से 223.255.255.255 तक है। इसका मतलब है कि यह कुछ Devices जैसे Computers, Printer आदि को Connect करने के लिए अच्छा है जिसका Use छोटे Office, School या Home में किया जाता है।
एक Class C प्रकार के IP address में शुरू के तीन भाग Networks को तथा अंतिम चौथा भाग उस Network से जुडे Host या Devices के लिए होता है।
जैसे 192.204.18.114 मे 192.204.18 Network के भाग है तथा अंतिम 114 Host के भाग है।
इस प्रकार के कुल 2,097,152 Networks है जिसमें प्रत्येक Network मे अलग अलग 256 Host Computer को अपने मे जोड़ सकते है इसे छोटे कंपनियों तथा संगठनों के लिए आरक्षित किया गया है।
Example
192.204.18.114
इसमे 192.204.18 Network है तथा 114 उस Network से जुडे Host computers या Devices है।
Class D (224 to 239)
Class D एक विशेष प्रकार का IP address है जिसका Use Multicasting के लिए किया जाता है। Multicasting का मतलब एक समय में बहुत सारे Devices के Group को Data भेजना है।
इस Network का उपयोग उस समय उपयोगी है जब बहुत सारे लोगों को एक ही ही प्रकार के सूचनाओ की जरूरत है।
Class D प्रकार के IP addresses का Range 224.0.0.0 से 239.255.255.255 तक होता है। Class D के IP Addresses हमारे Regular Devices, के बीच Communication करने के लिए नहीं है। इसके बदले में इसका Use, Devices के एक Group के लिए किया जाता है जिन्हें एक ही प्रकार की सूचनाओं को प्राप्त करने की जरुरत है।
उदाहरण के लिए आप कई लोगों के साथ Sports को Live देख रहे हैं तब Class D, Group में सभी को एक साथ Video तुरंत भेजता है। यह Internet resources तथा समय को बचाता है क्योंकि एक ही Data को अलग से प्रत्येक व्यक्ति के लिए भेजने की जरूरत नहीं होती है।
Example
227.34.78.7
इसमे न कोई Network है और न कोई Host Computers या Devices को बताता है।
इसमे न कोई Network है और न कोई Host Computers या Devices को बताता है।
Class E (240 to 255)
Class E प्रकार के IP address का उपयोग Testing और Experiments के लिए किया जाता है। यह Internet पर सबके लिए या सामान्य Networks के लिए नहीं है। इसके IP addresses कर Range 240.0.0.0 से 255.255.255.255 तक है।
Class E , विशेष Class है क्योंकि इसे भविष्य में Use करने या नई टेक्नोलॉजी के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसे सामान्य यूजर या बिजनेस को नहीं दिया गया है। कई Devices या Routers Class E के साथ कार्य नहीं करता है।
इसलिए यदि आप इस Addresses को उपयोग करने की कोशिश भी करेंगे तो भी यह सही ढंग से कार्य नहीं करेगा।
अतः Class E, केवल Experiment तथा नई तकनीकियों की Test करने के लिए तैयार किया गया है।
Example
246.7.3.8
इसमे भी न कोई Network है और न कोई Host computers या Devices है।
इसमे भी न कोई Network है और न कोई Host computers या Devices है।
0 टिप्पणियाँ