Types of Network in Hindi
Network को Computers, Devices, Phones के अलग अलग तरीकों से Connect होने के आधार पर ताकि वे आपस में विभिन्न Informations और Resources को Share कर सकें। Network के Size के आधार पर और उनके विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के आधार पर निम्न प्रकारों में बांटा गया है।
1) LAN
2) MAN
3) WAN
4) PAN
5) HAN
2) MAN
3) WAN
4) PAN
5) HAN
LAN(Local Area Network)
LAN का पूरा नाम Local Area Network है । यह एक Network है जिसका Use छोटे स्थानों जैसे स्कूल, घर या ऑफिस के Computers या Devices को Connect करने में किया जाता है।एक LAN में Computers आपस में Wire के द्वारा या बिना Wire(Wireless) के जुड़े होते है, ताकि वे आपस में सूचनाओं तथा विभिन्न Resources जैसे Printers, Files, Scanners आदि को Share कर सके।
लोग LAN का उपयोग ऐसी जगह में करते हैं जहां उन्हें एक साथ Data share करने तथा कार्य करने की जरूरत होती है।
उदाहरण के लिए एक ऑफिस के सारे Computers एक LAN के माध्यम से आपस में जुड़ जाते है, जिससे ऑफिस के सारे लोग एक ही Printer का Use कर सकते हैं, Files को share कर सकते हैं, और Internet से जुड़ सकते है।
LAN तेज होता है क्योंकि सारे Computers एक दूसरे के करीब होते है। LAN छोटी जगह के लिए बहुत उपयोगी है जहां पर तेजी से और आसानी से Data को Share करने की जरूरत होती है।
Advantages of a LAN (Local Area Network) in Hindi
1) LAN, Computers के बीच Files को जल्दी से भेजने में मदद करते हैं।2) LAN से पैसे की बचत होती है, क्योंकि आपको प्रत्येक Device के लिए अलग Internet connection की आवश्यकता नहीं होती है।
3) LAN में Security अच्छा होता हैं।
4) LAN में कम Cables की जरुरत होती है जिससे उसका Setup और रखरखाव आसान होता है।
5) LAN मे तेजी Data transfer किया जा सकता है।
6)LAN एक मजबूत तथा विश्वशनीय Connection देता है।
Disadvantages of LAN in Hindi
1) LAN केवल छोटे स्थानों जैसे Home या Building तक सीमित है।2) यध्यपि LAN में Security अच्छी है तब यह Hack किया जा सकता है।
3) LAN में Virus अन्य Network की अपेक्षा तेजी से फैल सकता है।
4) LAN को Setup करना कठिन है।
5) यदि मुख्य Server कार्य करना बंद कर दे तो पूरा System बंद हो जाता है।
6) Users की संख्या बढ़ने पर या ज्यादा Devices जोड़ने पर यह धीमा हो जाता है।
इसे भी पढ़े👇
MAN(Metropolitan Area Network)
MAN का पूरा नाम Metropolitan Area Network है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जो बड़े स्थानो जैसे City या बड़े शहर में Computers को Connect करते है।वास्तव मे MAN दो या दो से अधिक LANs Network से मिलकर बने होते हैं।
MAN Network का Range LAN Network से ज्यादा और WAN Network से कम होता है। MAN Network मे अधिक Data को तेजी से भेजने के लिए Fibre Optic Cable का प्रयोग किया जाता है।
यह लोगों को बड़े Networks(WAN)की
अपेक्षा तेजी से File share करने, एक दूसरे से बातचीत करने और Internet का Use करने में मदद करता है।
अगर संक्षिप्त मे कहे तो एक MAN Network, City के विभिन्न भागों से लोगों को एक साथ आसानी से तथा तेजी से काम करने में मदद करता है।
Advantages of MAN in Hindi
1) MAN, बड़ी Cities के Network को Connect करता है तथा LAN से ज्यादा Areas को Cover करता है।2) इसमें WAN की तुलना में ज्यादा Security है।
2) यह लोगो को LANs को जोड़ने की अनुमति देता हैं।
3) Business की जरुरत के अनुसार MAN को आसानी से बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
4) यह एक समय में दोनों दिशा में Data को भेजता है।
5) कई Buildings के लिए एक Network का Use करके Business पैसे को बचा लेता है।
Disadvantages of MAN in Hindi
1) एक MAN को Setup करना महंगा होता है क्योंकि इसके लिए ज्यादा Cables और Tools की जरुरत होती है।2) LAN की तुलना में इसमे Data Transfer की गति धीमी है।
3) MAN एक बड़ा Network है यदि इसे अच्छे से Protect न किया जाए है तो
इसके Hack होने का खतरा LAN से ज्यादा है।
4) इसे Manage करना कठिन है क्योंकि यह कई LAN networks को Connect करता है।
5) इस Network को Manage करने के लिए Expert व्यक्ति की आवश्यकता होती है।
WAN(Wide Area Network)
WAN का पूरा नाम Wide Area Network है। यह एक ऐसा Network है जो बड़े क्षेत्र जैसे विभिन्न Cities या Countries के Computers या Devices को जोड़ता है।WAN एक छोटे नेटवर्क (LAN) या City नेटवर्क (MAN) से बहुत बड़ा है।
एक WAN Network, विभिन्न स्थानो से लोगों को Connect होने तथा जानकारी को Share करने में मदद करता है। WAN का सबसे अच्छा उदाहरण Internet है जो दुनिया की लाखों Computers को Connect करता है।
Companies, WANs का उपयोग विभिन्न स्थानों में उपस्थित अपने Offices को Connect करने के लिए करते हैं। उदाहरण के लिए एक Company का Office India तथा USA में है तो WAN का Use करके दोनों देशों के Offices को Connect किए जा सकते हैं, जिससे
उनके Employees को File Share करने, आपस में बात करने और Data को कहीं से भी प्राप्त करने में आसानी हो
संक्षेप में, WAN बड़े क्षेत्रों में लोगों और स्थानों को जोड़ने के लिए उपयोगी है, जिससे जानकारी Share करना और एक साथ काम करना आसान हो जाता है।
Advantages of WAN Network in Hindi
1) WANs विभिन्न Cities, Countries और दुनिया भर के Network को connect करता है।2) बड़ी Companies दुनियाभर में कई स्थानों से अपने Offices को Connect कर सकते है।
3) WANs कई Computers, Printers, और Devices को लंबी दूरी तक Connect कर सकते हैं।
4) महत्वपूर्ण फाइलों को एक स्थान पर Store किया जा सकता है तथा उसे कहीं से भी Use किया जा सकता है।
5) आप तेजी के साथ दूर दूर तक Data भेज सकते है तथा विभिन्न स्थानों के लोगों से बातचीत कर सकते हैं।
6) यह नई टेक्नोलॉजी को Support करता है।
7) WAN बहुत सारे लोगों तथा स्थानों के साथ आसानी से बढ़ सकता है।
Disadvantages of WAN in Hindi
1) यह बहुत महंगा है क्योंकि हमें प्रत्येक बार जब हम Data भेजते हैं,भुगतान करना होता है।2) WAN, छोटे Networks LAN की तुलना में धीमे हो सकते है।
3) चूकि WAN बहुत बड़े Areas को Connect करता है अतः इसके Hacking होने की संभावना ज्यादा रहती है।
3) यदि Internet provider के साथ कुछ समस्या है तो पूरा Network कार्य करना बंद कर देता है।
4) WAN को Manage करना बहुत कठिन है क्योंकि यह बहुत बड़ा होता है।
5) WAN को Setup करना कठिन तथा महंगा है तथा इसके लिए Expert व्यक्तियों की जरूरत होती है।
6) इसमें ज्यादा समस्या है क्योंकि WAN एक बड़े क्षेत्रों को Cover करता है तथा विभिन्न टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। इन समस्याओं को ठीक करने में अधिक समय लगता है।
PAN(Personal Area Network)
PAN का पूरा नाम Personal Area Network है। यह एक छोटा नेटवर्क है जो आपके Personl devices जैसे Phone, Tablet, और Laptop को Connect करते हैं जब ये एक दूसरे के करीब अर्थात लगभग 10 meters के अंदर की दूरी पर होते हैं।उदाहरण के लिए आप अपने Phone को Wirless Speaker से Blutooth की मदद से Connect करते हैं तब आप PAN Network का ही Use कर रहे होते है। वैसे ही आप अपने PAN Network के माध्यम से एक कंप्यूटर को प्रिंटर से भी Connect कर सकते हैं या दो Smart phones के बीच Files को Transfer कर सकते हैं।
PANs में आमतौर पर Wireless होते है जिसमे Bluetooth या Wi-Fi तकनीकियों का Use किया जाता है।
कभी-कभी इसमें Cabels का भी Use किया जाता है। इसके लिए Computer तथा Phone को Connect करने के लिए USB Cable का Use किया जाता है।
Advantages of PAN in Hindi
1) PANs, Personal devices जैसे Phones, Laptops, और Tablets को Connect करता है।2) PANs, Bluetooth या Wi-Fi का Use करके Devices को Wireless, Connect कर सकता है।
3) PAN को Setup करना आसान है और ज्यादा Tools की जरूरत नहीं है।
4) आप PANs को कहीं भी ले जा सकते हैं क्योंकि यहां केवल एक छोटे क्षेत्र को Cover करता है।
5) आप अपने Devices के बीच जल्दी से Files भेज सकते हैं।
6) PAN को अतिरिक्त इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं है जिससे पैसे की बचत होती है।
7) PAN अन्य बड़े नेटवर्क की तुलना में कम Power Use करता है।
Disadvantages of PAN in Hindi
1) PANs केवल एक छोटे से स्थान जैसे एक Room में ही कार्य करता है।2) आप केवल एक समय में कुछ ही Devices को Connect कर सकते है।
3) PANs बड़े Networks जैसे LAN या WAN की अपेक्षा धीमा है।
4) PANs में मजबूत सुरक्षा नहीं होने से कोई भी आपके Data को आसानी से Access कर सकते है।
5) PANs, Personal devices के लिए अच्छा है लेकिन बड़ी कंपनी के लिए अच्छा नहीं है।
6) Wireless PANs, तेजी से आपके Devices की Battery Use कर सकते है।
HAN (Home Area Network )
HAN का पूरा नाम Home Area Network है। इसमें आपके घर के विभिन्न Devices जैसे Computer, Phone, और Smart TV को आपस में Connect किए जाते हैं। इसके लिए आप आमतौर पर एक Router का Use करते हैं।Router, Internet से Connect होता है और आपके Devices के लिए एक Network का निर्माण करता है।
यह आपको विभिन्न कार्य जैसे Files को Computer और आपके Phone के बीच Share करने, Devices को connect करके Video को Computer से TV पर देखने, Security cameras को Connect करने आदि की सुविधा देते हैं।
यह आपको विभिन्न कार्य जैसे Files को Computer और आपके Phone के बीच Share करने, Devices को connect करके Video को Computer से TV पर देखने, Security cameras को Connect करने आदि की सुविधा देते हैं।
सरल शब्दों में कहें तो एक HAN, एक ही स्थान पर आपके सभी Devices को Connect करने और उसे Use करना आसान बनाते हैं।
Advantages of a HAN (Home Area Network) in Hindi
1) HANs आपके घर के Devices जैसे Computers, Smart phone, और TVs को Connect करता है।2) आप घर पर ही Printer, Files और Internet को सभी Devices के साथ Share कर सकते है।
3) आपको प्रत्येक Devices के लिए इंटरनेट की अलग से जरूरत नहीं है इस प्रकार आप अपने पैसे को बचा सकते हैं।
4) HANs बिना Cables के Wifi का Use करके कार्य करता है।
5) आप अपने Network को मजबूत पासवर्ड देखकर सुरक्षित कर सकते हैं।
6) आप सारे Devices को एक Computer या Phone के द्वारा Control कर सकते हैं।
7) आप बिना किसी रूकावट के Videos और Movies देख सकते हैं।
Disadvantages of HAN in Hindi
1) एक HAN केवल घर के अंदर ही कार्य करता है। अतः यहां बड़े स्थानों को Cover नहीं कर सकता है।2) यदि Internet अच्छा नहीं है तो HAN ठीक से कार्य नहीं कर पाएगा।
3) यदि आस-पास अन्य उपकरण हों तो Wireless connection में समस्याएँ हो सकती हैं।
4) एक HAN को Setup करना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है।
5) यदि बहुत सारा Devices जुड़ा हुआ है तो Network धीमा पड़ सकता है।
6) Files बिना अनुमति के ही Share किए जा सकते है।
7) HAN को Setup करने में बहुत सारे पैसे खर्चे हो सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ