Router क्या है उसके प्रकार, फायदे और नुकसान 

Router in Hindi- राउटर क्या है?

Router एक Device है जो विभिन्न Networks को Connect करता है और उनके बीच मे Data को travel करने में मदद करता है। Router, OSI Model के Network layer में कार्य करता है। 
यह Networking के लिए बहुत महत्वपूर्ण Device है क्योंकि यह Data packets को एक Network के भीतर या Internet में एक Device से दूसरे Device को भेजता है।

जब आप एक Device से सूचनाओं को भेजते हैं तो Router उस Data के जाने के लिए एक अच्छे रास्ते का पता लगाता है। Data को भेजने के लिए एक अच्छे रास्ते का पता लगाने के लिए Router,  Routing tables और Rules का Use करता है।

इन Routing tables में विभिन्न प्रकार के Network की जानकारी रहती है।
जब Data आता है तब Router एक अच्छे रास्ते का पता लगाने के लिए इन Tables को देखता है ताकि Data जल्दी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सके।

Routers के कहीं महत्वपूर्ण विशेषताएं होती है। यह एक Network पर Devices को Local IP address प्रदान कर सकता है जिससे ये Devices आपस में एक दूसरे से बातचीत कर सकते है।

कई Routers के पास Security features जैसे Firewalls, होते हैं जो घुसपैठिए से आपके Network को बचाते हैं। ये अक्सर Wireless connections प्रदान करते है ताकि Devices बिना Cables के Connect हो सके। 

Home networks में Routers  Computers, Tablets, और Phone को Internet से Connect करते हैं जबकि बड़े नेटवर्क जैसे Business के लिए Router विभिन्न स्थानों या डिपार्टमेंट को Link करते हैं ताकि उनके बीच में Data Share और Communicate किया जा सके।

Router एक Device है जो कई Devices को Internet से Connect करता है तथा यह सुनिश्चित करते हुए कि उनके बीच सूचनाएं सही जगह पर पहुंचे वह Data मार्गदर्शन करता है। 

Definition of a Router in Hindi 


1) "Router एक Device है जो कई Devices को Internet से Connect करता है तथा यह सुनिश्चित करते हुए कि उनके बीच सूचनाएं सही जगह पर पहुंचे वह Data मार्गदर्शन करता है। "

2) "एक Router, Network traffic को Manages तथा Controls करता है, Computers, Phones, और अन्य Devices को एक दूसरे से संवाद करने की तथा Internet को Access करने की अनुमति देता है।"

Features of Router in Hindi - Router की निम्न विशेषताएं होती है  

1) यह Internal IP addresses को Internet से छुपाता है।

2) यह अवांछित तथा हानिकारक Traffic को Network में जानें से रोकता है। 
 
3) यह Wireless तथा Wire devices को Network से Connect करता है।

4) प्रत्येक Device कितना Data Use कर रहा है उसको प्रदर्शित करता है।

5) मुख्य Network को Access किए बिना यह Visitors को Wi-Fi Use करने की सुविधा देता है।

6) Network पर Devices को Automatic IP address देता है।

7) Devices को सुरक्षित ढंग से Wi-Fi से जुड़ने के कार्य को आसान बनाता है।

Types of Router in Hindi- राउटर के प्रकार

Router के निम्न प्रकार है
1) Wired Router
2) Wireless Router
3) Core Router
4) Edge Router
5) Virtual Router

1) Wired Router

एक Wired router Computer और Devices को Cable का Use करके Internet से Connect करता है। इसमें कई Ports होते है जिसमें आप Network cables को Plug कर सकतें है। यह आपको एक मजबूत तथा तेज Internet connection का निर्माण करने में मदद करता है।

Wireless routers  के विपरीत, एक Wired router, Wi-Fi प्रदान नहीं करता है। इसका मतलब है कि सभी Devices को Cables का उपयोग करके जुड़ना होता है। Wired routers बहुत विश्वसनीय होते हैं और Wireless routers की अपेक्षा तेजी से इंटरनेट प्रदान करते हैं।

अतः इसका उपयोग ऐसे कार्यों जैसे Game खेलना, Video देखना के लिए Use करना अच्छा है जहां पर स्थिर Network connection  की जरूरत होती है।Router का उपयोग अक्सर Offices तथा उन स्थानों में होता है जहां पर बिना रुकावट के तेज Internet connection की जरूरत होती है।

2) Wireless Router

एक Wireless router, एक ऐसा Device है जिसमे कई Devices बिना Cable के Internet को Access करते हैं। यह Wi-Fi पर Data भेजता है इसलिए Phones, Laptops, और Tablets बिना Cable के Internet से Connect हो पाते हैं।

Router एक Modem से Connect होता है जिसके माध्यम से Internet आपके Home या Office में आता है। उसके बाद Wireless router, इस Internet connection को Radio signals (Wi-Fi signals) के रूप में भेजता है।

इस प्रकार एक Wireless network का निर्माण होता हैं। Wireless routers, में आमतौर पर Security features जैसे Firewall तथा Passward होते हैं जो आपके Network को सुरक्षित रखते हैं।

ये Routers Homes तथा Offices में लोकप्रिय है क्योंकि यह कई Devices  को एक समय में बिना Cables की जरूरत के Connect करते हैं।

3) Core Router

एक Core router एक बहुत मजबूत Device है। इसका Use बड़ी संगठनों तथा Internet Companies (ISP) में किया जाता है। इसका मुख्य कार्य Data को अन्य Routers के बीच भेजना न कि सीधे Devices जैसे Phone या Computers के बीच में।

यह बड़े Network के बीच में रहता है, बड़ी मात्रा में Data को handle करता है और यह सुनिश्चित करता है कि Data सही स्थानो पर जाए।

Routers जिसका उपयोग घरों में किया जाता है उससे अलग एक Core router बहुत तेजी के साथ Internet traffic को Manage करता है और एक ही समय में कई Sources से Data को Handle कर सकते हैं।

यह Data के Travel के लिए सबसे अच्छा मार्ग का चयन करता है ताकि सब कुछ तेजी के साथ और सुचारू रूप से कार्य करे। Core routers को तेज, विश्वसनीय और सुरक्षित बनाए गए हैं। 

यह बड़े नेटवर्क के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि जब ज्यादा Traffic होता है तब भी ये Data को गतिशील बनाए रखते हैं।

4) Edge Router

एक Edge router, एक विशेष प्रकार का Router है जो एक Network के किनारे पर स्थित होता है। यह आपके 
Local network को बाहरी Networks, जैसे Internet या WAN से Connect करता है।

Edge router, आपके आंतरिक नेटवर्क तथा बाहरी दुनिया के बीच Data के प्रवाह को नियंत्रित करता है। तथा यह सुनिश्चित करता है कि Data सही स्थान पर जाए। Edge routers का Use Businesses और Internet providers द्वारा होता है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में Data को संभालते हैं।

इनके पास अन्य Routers के समान Security features जैसे Firewalls होते हैं, जो आपके Network को सुरक्षित रखता है। यह Router एक Gateway  के समान कार्य करते हैं जो यह निर्णय लेता है कि कौन से Data को Network में जाना है या Network छोड़ना है।

5) Virtual Router 

एक Virtual router, एक सॉफ्टवेयर आधारित Router है जो अन्य Physical router के समान ही है लेकिन यह Server या Cloud वातावरण पर Run होता है।

यह  विभिन्न Networks को बिना अतिरिक्त हार्डवेयर की जरुरत के एक दूसरे से Communicate करने की सुविधा देता है। Virtual routers, Software का Use करके Data traffic को Manage करता है, जिससे इसे बदलना आसान हो जाता है। 

इसे एक Network की जरूरत के आधार पर जल्दी से Setup तथा Update किया जा सकता है।
Virtual routers का अक्सर उपयोग Businesses या Data centers में किया जाता है जहां पर बहुत सारे Data को Manage करना महत्वपूर्ण है।


Components of Router in Hindi- राउटर के घटक 

Router के निम्न Components होते हैं 

1) CPU(Processor)

CPU, एक Router के Brain के समान है। यह सभी कार्यों को Control करता है जिसे Router को करने की जरूरत होती है। जब Data Packets, पहुंचता है तब CPU यह  निर्णय लेता है कि Data packets को कहां जाना चाहिए।

यह Data को Check करता है और Routing rules का उपयोग यह देखने के लिए करता है कि Data को सही स्थान पर जाने के लिए सर्वोत्तम मार्ग कौन सा है।

CPU, Security का ध्यान रखना है, Traffic को Manage करता है तथा Routing table को Update रखता है। 
यह Table Router के विभिन्न Networks तथा Devices के बारे में जाने के लिए मदद करता है। एक तेज CPU एक समय में कई Data को संभाल सकता है, इससे Router तेज और बेहतर कार्य करता है।

2) RAM (Random Access Memory)

Router, RAM में ऐसे सूचनाओं को रखने के लिए एक अस्थाई स्टोरेज के समान कार्य करता है जिसकी उसे तुरंत आवश्यकता होती है। यदि Router में ज्यादा RAM  है इसका मतलब है कि वह तेजी से Data को Process करता है।

यह Router को ज्यादा Devices से Connect करने की अनुमति देता है तथा बड़ी मात्रा में Internet traffic को handle कर सकता है।

RAM, Router को एक समय में कई कार्य करने में मदद करता है। यह Router को Data भेजने, कनेक्शन को स्थिर बनाए रखने तथा अचानक से Security features को Run करने की अनुमति देता है।

3) ROM (Read Only Memory)

Router में ROM, Memory का एक प्रकार है जो महत्वपूर्ण Software(Firmware) को Store करता है। यह Firmware, Router कैसे कार्य करता है इसे Control करता है। 
जब Router turned off रहता है तब भी ROM, Data को रखे रहता है क्योंकि यह एक Nonvolatile Memory है।

जब Router, शुरू होता है तब यह अपने Operating System को तथा अन्य आवश्यक Program को ROM से load करता है। ROM में Store ये Software, Router को विभिन्न Networks के बीच Data को कैसे भेजना और मैनेज करना है इसे समझने में मदद करता है।

ROM में महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर के होने से Router ज्यादा सुरक्षित होता है क्योंकि ROM में संग्रहित सॉफ्टवेयर को आसानी से बदला नहीं जा सकता है। अतः यह Router को अवांछित बदलाव या Hackers से Protect करता है।

4) Flash Memory 

Router में Flash memory, Memory का एक प्रकार है जो Router के Operating System, Configuration files तथा अन्य आवश्यक Data को रखता है। 

यह एक Non-volatile memory है जो Router के Turned off होने पर भी Data को  रखना है। ROM से अलग, Flesh memory को आसानी से Rewrite तथा Change किया जा सकता है। 

अधिकांश Router में Flesh memory, Hard Drive के समान कार्य करता है। 
Flesh memory में Store Software का प्रयोग करके Router सही ढंग से कार्य करता है।

Flesh memory महत्वपूर्ण है क्योंकि यह Router को Update रखने और लंबे समय तक अच्छे से कार्य करने में मदद करता है।

5) NVRAM (Non-Volatile Random Access Memory)

Router में एक NVRAM एक विशेष प्रकार की मेमोरी है जो महत्वपूर्ण Setting जैसे Router की Configuration को रखता है भले ही Power off हो।
यह नियमित RAM से अलग है जो उस समय Data को खो देता है जब Router को Restart किया जाता है। 

NVRAM, Data को सुरक्षित रखता है।
जब आप Router की Setting को Setup या Update करते हैं तब यह बदलाव NVRAM में सुरक्षित रहता है। इस प्रकार Router सब कुछ याद रखना है भले वह Turned off या Restart हो जाए।

चुकि NVRAM को Data रखने के लिए Power की जरूरत नहीं होती अतः या महत्वपूर्ण Setting जैसे IP address और Routing rules को संग्रहित करने के लिए विश्वसनीय है।

यह Router को सही Setting के साथ चालू करने में मदद करता है तथा सुनिश्चित करता है कि Network हर समय सुचारू रूप से चले।

How does Router work- राउटर कैसे कार्य करता है?

एक Router, Devices और Network में Data भेजने के द्वारा कार्य करता है। जब आप Internet Use करते हैं तब Data छोटे टुकड़ों में बांटा जाता है जिसे Packets कहते हैं। अब Router प्रत्येक Packet को देखता है कि इन्हें कहां जानें की जरुरत है।

Router, Packet के Address को Check करता है ताकि उसके लिए सबसे अच्छा मार्ग से ढूंढा जा सके। यदि Data आपके Home Network में रहता है तो Router उसे सही Devices पर भेजता है। और यदि Data को बाहर जैसे Internet में जाने की जरुरत है तो Router उसे अन्य Router पर भेज देता है।

Routers आपके Device का IP address भी रखता है ताकि वह अन्य Devices से बातचीत कर सके। Routers अवांछित Data को रोककर आपके Network की सुरक्षा भी करता है।

Advantage of Router in Hindi
Router के निम्न फायदे हैं

1) Router एक समय में कई Devices को Internet Use  करने की अनुमति देता है।

2) Router, Laptops और Phone के लिए Wireless Internet प्रदान करते हैं।

3) Router Devices के बीच Data के Transfer को सुचारू रूप से करता है।

4) Router  के पास Firewall है जो Unwanted access को Block कर देता है।

5) Router Local IP address को Internet  से छुपा देता है।

6) Devices Files या Printer जैसे Resources को Share कर सकते हैं ।

7) Router local और बाहर के Network दोनो को Connect कर सकते हैं।

Disadvantages of Router in Hindi

Router के निम्न नुकसान है।
1) एक Router को Setup करना कुछ लोगों के लिए कठिन हो सकता है।

2) अच्छे राउटर को खरीदना महंगा पड़ सकता है।

3) Router, को Hacked क्या जा सकता है यदि उसे सही ढंग से सुरक्षित न किया गया हो।

4) बड़े Areas में Wi-Fi Signals कमजोर पड़ सकता है।

5) यदि Router टूट जाए तो सभी Devices, Internet access को खो देते हैं।

6) Router को अच्छे से कार्य करने के लिए Internet connection चाहिए।

7) दूसरे Electronics, Router के Signal को बाधित कर सकते हैं।

8) ज्यादा Devices जोड़ने पर Network धीमा पड़ सकता है।