ARPANET क्या है? इतिहास, विशेषताएं, फायदे और नुकसान

What is ARPANET in Hindi

ARPANET, पहला बड़ा Computer network था। ARPANET ने Packet switching नामक एक नई तकनीक का उपयोग करके इंटरनेट बनाने में मदद की।

इसे 1969 में Defense के U.S Department (DARPA)के द्वारा बनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्थानो के computers को connect करना है ताकि शोधकर्ता आपस मे, सूचना को share कर सके और एक दूसरे के साथ आसानी से कार्य कर सके।

ARPANET महत्वपूर्ण है क्योंकि इसने  इंटरनेट की शुरुआत की थी। इसमें Data को छोटे टुकड़ों (पैकेट) में तोड़ने और उन्हें कंप्यूटर के बीच भेजने के लिए नियमों (प्रोटोकॉल) का उपयोग करने जैसे विचार पेश किए। 

शुरुआत में केवल चार कंप्यूटरों को जोड़ा गया परंतु बाद में ज्यादा कंप्यूटरों को जोड़े गए। 
इसमें एक विशेष System जो TCP/IP कहलाता है का उपयोग किया गया। ARPANET को 1990 में बंद कर दिया गया था, लेकिन इसने दुनिया भर में लोगों के जानकारी साझा करने और संचार करने के तरीके को बदल दिया।

इसे भी पढ़े 👇



Full form of ARPANET in Hindi 

ARPANET का पूरा नाम Advanced Research Projects Agency Network हैं।

History of ARPANET in Hindi 

ARPANET पहला computer था जिसने Data भेजने के लिए packet switching method का उपयोग किया। इसे 1960 के दशक में अमेरिकी रक्षा विभाग(U.S. Department of Defense's ARPA) के ARPA द्वारा बनाया गया 

ARPANET के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं हुई तो निम्न है।
1) 1966: ARPA के communication के लिए एक computer network के निर्माण के लिए एक project की शुरुआत की।

2)1969: चार स्थानों UCLA, Stanford Research Institute, UC Santa Barbara, और Utah के University के बीच ARPANET का पहला connection बनाया गया।

3) 1971: Ray Tomlinson द्वारा पहला email भेजा गया जिसने email addresses के लिए "@" symbol का आविष्कार किया था।
 
4) 1973: ARPANET ने London में एक Network के साथ इसका पहला international connection बनाया।

5)1983: Internet Protocol (IP) को पेश किया गया जिसे विभिन्न नेटवर्क ऑन को जोड़ने और एक साथ कार्य करने में मदद की।
 
6. 1990: ARPANET में बंद किया गया परंतु लेकिन इसके विचारों का उपयोग इंटरनेट बनाने में किया गया।

Features of ARPANET in Hindi 

1) ARPANET, data को छोटे टुकड़ों में भेजने वाला पहला नेटवर्क था। 

2) यह विभिन्न स्थानों के computers को connect करता है ताकि लोग चीजों को आपस में share कर सके और एक साथ कार्य कर सके।

3) ARPANET ने email को पेश किया जिसने लोगों को जल्दी से message भेजने में मदद किया है।

4) 1983 में ARPANET ने नई system जो TCP/IP,  कहलाता है का उपयोग किया जिसने विभिन्न computers को आपस में बात करने की अनुमति दी यह इंटरनेट के लिए एक मानक बन गया

5) ARPANET, लोगों को चीजों को जैसे software और printers को share करने की अनुमति देता है जो समय और पैसों को बचाता है।

6) ARPANET को कुछ हिस्सों के बंद होने पर भी काम करते रहने के लिए बनाया गया था, इसलिए यह विश्वसनीय था।

7) ARPANET ने इंटरनेट के निर्माण में मदद किया है।  

8) लोगो को दूरस्थ computers को access करने को आसान बनाया है।


9) ARPANET ने लोगों को एक साथ कार्य करने और फाइल को share करने जैसे कार्यों को आसान बनाया।

10) ARPANET ने scientists और researchers को एक साथ कार्य करने के लिए मदद किया और नई चीजों को तेजी से खोज करने में मदद की।


Advantages of ARPANET in Hindi 

1) यह Data को छोटे टुकड़ों में तोड़ता है और उससे बड़ी कुशलता से भेजता है।
 
2) यह विभिन्न कंप्यूटरों के बीच विश्वसनीय संचार बनाता है।

3) Network में अधिक computers जुड़ने से नेटवर्क बढ़ सकता है।

4) विभिन्न प्रकार के computers एक दूसरे के साथ संचार कर सकते हैं।
  
5) ARPANET में Data की त्रुटियों को जांच करने और ठीक करने का system होता है।

6) यह computers के बीच तत्काल संचार की अनुमति देता है। 

7) विभिन्न computers files और printers जैसी चीजों को share कर सकते हैं।
 
8) विभिन्न स्थानों के Researchers, एक साथ कार्य कर सकते हैं।

9) ARPANET, Data को सुरक्षित करने के लिए security measures जैसे encryption का उपयोग करते हैं।

10) इसमें आधुनिक इंटरनेट बनाने में मदद की जिसने वैश्विक संचार और सूचना साझा करने की अनुमति दी। 

Disadvantages of ARPANET in Hindi 

1) ARPANET केवल कुछ कंप्यूटरों को ही जोड़ सकता है अतः इसके पास सीमित पहुंच है।

2) इसे set up करना और चालू बनाए रखना महंगा है।
 
3) आज के networks की तुलना में इसकी data transfer गति धीमी है।

4) कई लोगों के लिए इस तकनीकी को समझना कठिन और जटिल है।

5) ARPANET सामान्य लोगों के लिए User friendly नही है।

6) ARPANET के पास कमजोर सुरक्षा है जिससे hackers के लिए हमला करना आसान हो जाता है। 

7) यह ज्यादा computers को आसानी से connect नहीं कर सकता है।

8) ARPANET का उपयोग मुख्यतः research और communication के लिए था। इसलिए इसके कुछ व्यावहारिक उपयोग थे।
 
9) कोई स्पष्ट मानक नहीं थे, जिससे विभिन्न Systems को connect करना कठिन हो गया।

10) ARPANET में अक्सर तकनीकी समस्याएं होती थी जिसके कारण संचार में रुकावट होता था।