Wi-Fi क्या है? प्रकार, अर्थ, परिभाषा, फायदे और नुकसान 

What is Wi-Fi  in Hindi - वाईफाई क्या है

Wi-Fi एक तकनीकी है जो phones, laptops, और tablets जैसे devices को wires का उपयोग किए बिना इंटरनेट से जुड़ने की अनुमति देता है। यह आपके device और router के बीच data भेजने के लिए radio waves का उपयोग करता है।


Wireless router, इंटरनेट से जुड़े होते हैं और आपका device Wireless router से जुड़ा होता है। Wi-Fi का उपयोग सामान्यतः घरों, व्यवसाय और सार्वजनिक स्थानो जैसे cafes और airports में किया जाता है।
Wi-Fi बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि इसे उपयोग करना आसान है तथा इसके लिए cables की जरूरत भी नहीं होती है।

Wi-Fi से जुड़े रहकर आप स्वतंत्र रूप से घूम सकते हैं इसके लिए आपको कंप्यूटर या मॉडेम के पास बैठने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि Wi-Fi router से दूर रहने पर या दीवारों के कारण यह प्रभावित हो सकता है जो signal को कमजोर बना देता है।
 

Wi-Fi का पूरा नाम क्या है

Wi-Fi का पूरा नाम Wireless Fidelity है। इसका अर्थ है कि बिना wires का उपयोग किए devices को internet से या एक दूसरे से connect करने का एक तरीका है।

Definition of Wifi in Hindi - Wi-Fi की परिभाषा 

1)" Wi-Fi एक तकनीकी है जो बिना wires के radio waves का उपयोग करके devices को internet से connect करता है"

2) "Wi-Fi (Wireless Fidelity) एक वॉयरलैस नेटवर्किंग तकनीकी है जो device को communicate करने और बिना cables का प्रयोग किए local area networks (LANs) पर Internet access करने की अनुमति देते हैं।" 

3)"Wi-Fi एक ऐसा system है जिसका उपयोग laptops, और अन्य devices पर उन्हें cables में plug किए बिना इंटरनेट प्राप्त करने के लिए किया जाता है।"

Types of Wi-Fi in Hindi - Wi-Fi के प्रकार 

Wi-Fi के निम्न प्रकार होते हैं
1) Wi-Fi 1 (802.11a)  
2) Wi-Fi 2 (802.11b)  
3) Wi-Fi 3 (802.11g)  
4) Wi-Fi 4 (802.11n)  
5) Wi-Fi 5 (802.11ac)  
6) Wi-Fi 6 (802.11ax)  
7) Wi-Fi 6E  
8) Wi-Fi 7 (802.11be)  

Wi-Fi 1 (802.11a)  

Wi-Fi 1 (802.11a) को 1999 में विकसित किया गया। यह 5 GHz frequency पर कार्य करता है जो तेज है और इसमें 2.4 GHz frequency की अपेक्षा कम रुकावट है। इसकी अधिकतम गति 54 Mbps है परंतु उच्च frequency के कारण इसका range कम है। 

इसका उपयोग मुख्यतः offices और businesses में होता है। यह घर में ज्यादा प्रसिद्ध नहीं है क्योंकि यह अन्य WiFi प्रकारों जैसे 802.11b की अपेक्षा बहुत महंगा है। यह छोटे नेटवर्कों में जहां पर तेज कनेक्शन की आवश्यकता होती है अच्छे से कार्य करता है।

Wi-Fi 2 (802.11b)  

Wi-Fi 2 (802.11b) को 1999 में विकसित किया गया है और यह सबसे शुरुआती Wi-Fi standards में से एक है। यह 2.4 GHz frequency का उपयोग करता है जो लंबी range देता है परंतु यह microwaves और Bluetooth जैसी चीजों से प्रभावित हो जाता है, जिसके कारण इसकी गति धीमी पड़ सकती है। 
802.11b की अधिकतम गति 11 Mbps है जो नए Wi-Fi प्रकारों की अपेक्षा धीमा है। यह घर में उपयोग के लिए प्रसिद्ध है क्योंकि यह सस्ता है परंतु यह video streaming या बड़ी फाइलों को transfer करने जैसे कार्यों के लिए उतना तेज नहीं है। यह सरल वेब ब्राउजिंग जैसे कार्यों को करने के लिए बेहतर है।
 

Wi-Fi 3 (802.11g)

Wi-Fi 3 (802.11g) को 2003 में विकसित किया गया। यह 802.11b के समान ही 2.4 GHz frequency पर कार्य करता है, परंतु यह तेज है और इसकी अधिकतम गति 54 Mbps है।

उच्च frequencies का उपयोग करने वाले नए Wi-Fi प्रकारों की अपेक्षा Wi-Fi 3 (802.11g) की range लंबी है। Wi-Fi 3 (802.11g),  Wi-Fi 2 (802.11b) networks के साथ कार्य कर सकता है

इसलिए यह पुराने devices और networks को भी आसानी से connect कर सकता है। 802.11n जैसे नए Wi- Fi प्रकार उपलब्ध होने से पहले इसका उपयोग आमतौर पर घरों और कार्यालयों में किया जाता था।

Wi-Fi 4 (802.11n)

Wi-Fi 4 (802.11n) को 2009 में विकसित किया गया। यह 2.4 GHz और 5 GHz दोनो frequencies पर कार्य करता है जो इसे ज्यादा flexible बना देता है। Wi-Fi 4, 600 Mbps की गति के साथ ज्यादा तेज है।

यह MIMO (Multiple Input, Multiple Output) तकनीकी का उपयोग करता है जो speed और range को बेहतर बनाते हुए एक बार में अधिक data भेजने में मदद करता है।

यह video streaming, gaming, और बड़ी फाइलों को भेजने जैसे गतिविधियों के लिए Wi-Fi 4 प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पुराने Wi-Fi प्रकारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन पेश करता है।

Wi-Fi 5 (802.11ac)  

Wi-Fi 5 (802.11ac) को 2014 में विकसित किया गया। यह केवल 5 GHz frequency पर ही कार्य करता है जिसके कारण इसकी गति तेज और कम हस्तक्षेप होता है।

Wi-Fi 5, 3.5 Gbps तक गति को supports करता है जो streaming high-quality videos, online gaming, और अन्य कार्यों जिसमें ज्यादा data की जरूरत होती है के लिए बेहतर है।

यह एक समय में कई devices को संभालने के लिए advanced features जैसे MU-MIMO (Multi-User MIMO) का उपयोग करता है। Wi-Fi 5, घरों और कार्यालयों के लिए प्रसिद्ध है जहां पर कई devices के लिए तेज, विश्वसनीय इन्टरनेट की जरुरत होती है।

Wi-Fi 6 (802.11ax)  

Wi-Fi 6 (802.11ax), 2019 में आया। यह 2.4 GHz और 5 GHz दोनों frequencies पर कार्य करता है। यह 9.6 Gbps गति के साथ तेज है। यह कई जुड़े devices के साथ बेहतर कार्य करता है।

Wi-Fi 6, गति और प्रदर्शन में सुधार करने के लिए नए तकनीकी जैसे OFDMA और MU-MIMO का उपयोग करता है। यह 4K streaming, gaming, और video calls जैसी चीजों के लिए बहुत अच्छा है। Wi-Fi 6, अन्य नेटवर्क के हस्तक्षेप को कम करता है और जुड़े हुए devices के battery को बचाने में मदद करता है।  

Wi-Fi 7 (802.11be)  

Wi-Fi 7 (802.11be) नई Wi-Fi तकनीकी है। यह 46 Gbps गति के साथ बहुत तेज है। यह 8K videos, virtual reality, और gaming के लिए बेहतर है। Wi-Fi 7 एक बार में अधिक data transfer करने के लिए 320 MHz, तक व्यापक चैनल का उपयोग करता है।

इसमें सुचारू और स्थिर कनेक्शन के लिए features जैसे Multi-Link Operation (MLO) है । यह भीड़ वाले स्थान में कई devices के साथ अच्छे से कार्य करता हैI Wi-Fi 7 को तेज़ और विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्शन के साथ भविष्य के लिए बनाया गया है। 


Wi-Fi कैसे काम करता है

Wi-Fi एक ऐसा तकनीकी है जो devices को बिना cables के internet से connect करने या एक दूसरे से बातचीत करने की अनुमति देता है।

Wi-Fi निम्न प्रकार से कार्य करता है

1) Wi-Fi Router:
Wi-Fi Router मुख्य डिवाइस है जो Wi-Fi connection देता है। यह एक cable या fiber connection से internet data प्राप्त करता है।  

2) Radio Waves:
Router, internet data को radio waves में बदलता है और उन्हें 2.4 GHz या 5 GHz frequencies का उपयोग करके बाहर भेजता है।

3) Wi-Fi Adapter:
Devices जैसे phones और laptops में Wi-Fi adapters होते है। ये Wi-Fi adapters radio waves को detect करते है और उन्हें वापस Internet data में बदल देते है।

4) Connection:
जब कोई device Wi-Fi signal प्राप्त करता है, तो वह Wi-Fi router से connect होने के लिए request करता है। इसके बाद Wi-Fi router check करता है कि device को network से connect होने की अनुमति है या नहीं।
अगर है तो उसे connect कर देता है।

5) Data Sharing:
एक बार जब devices, Wi-Fi router से connect हो जाता है तब device और Wi-Fi router के बीच data का आदान-प्रदान शुरू हो जाता है। 

6) Wi-Fi Network:
Router एक नेटवर्क का निर्माण करता है जहां कई devices connect हो सकते हैं।

Advantages of Wi-Fi in Hindi - Wi-Fi के फायदे

Wi-Fi के निम्न फायदे है
1) Wi-Fi को cables की जरूरत नहीं होती इसलिए यह जगहों को साफ रखता है।

2) कई devices जैसे phones और laptops एक समय में ही Wi-Fi का उपयोग कर सकते हैं।

3) Wi-Fi को set up करना सरल है और devices एक password का उपयोग करके join हो सकते हैं।
 
4) लोग बिना कनेक्शन खोए इधर-उधर घूम सकते हैं।

5) Wi-Fi अधिकांश devices जैसे smartphones और laptops के साथ कार्य करता है। 

6) यह downloading और video calls के लिए तेजी के साथ कार्य करता है जिससे समय की बचत होती है। 

7) Wi-Fi सार्वजनिक स्थानों जैसे cafes और airports में उपलब्ध होते है।

8) यह cables की जरूरत को हटा देता है जिससे इसके setup पर लगने वाले अतिरिक्त पैसे की बचत होती है।  

9) एक Wi-Fi connection को कई devices के द्वारा share किया जा सकता है जिससे यह सस्ता पड़ता है।
 
10) नए Wi-Fi संस्करण gaming और streaming के लिए तेज इंटरनेट प्रदान करते हैं।

Disadvantages of Wi-Fi in Hindi - Wi-Fi के नुकसान

Wi-Fi के निम्न नुकसान है

1) यदि आप router से बहुत दूर जाते हैं तब Wi-Fi signal कमजोर या गायब हो सकता है।

2) अन्य devices जैसे microwaves और Bluetooth, Wi-Fi signal को बाधित कर सकते हैं।

3) Wi-Fi networks , hack हो सकता है यदि इसे सही तरीके से सुरक्षित न किया जाए।

4) Wi-Fi, wired connection की अपेक्षा धीमा हो सकता है विशेष कर तब जब कई devices जुड़े होते है। 

5) Walls और furniture, Wi-Fi signal को बाधित कर सकता है जो इसके signals को कमजोर बना देता है।

6) जब आस-पास कई Wi-Fi network हों, तो वे व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं और आपके Wi-Fi को धीमा कर सकते हैं।

7) पुराने devices नए Wi-Fi standards  के साथ अच्छे से कार्य नहीं करते हैं।
 
8) Wi-Fi power, का उपयोग करते हैं जो mobile devices की बैटरी खत्म कर सकता है।

9) Wi-Fi कभी-कभी अचानक से disconnect हो जाती है या उनके connection अस्थिर होती है।
 
10) एक समय में कई devices का उपयोग करने से इंटरनेट सभी के लिए धीमा हो जाता है।