Wireless network in hindi  वायरलेस नेटवर्क क्या है, उसके अर्थ, प्रकार, सुरक्षा, फायदे नुकसान 

Wireless network in hindi - वायरलेस नेटवर्क क्या है 

Wireless network, devices को बिना wires के connect होने और एक दूसरे के साथ communicate करने की अनुमति देता है। ये devices जैसे computers, smartphones, printers, और routers के बीच data भेजने और प्राप्त करने के लिए radio waves का उपयोग करते है।

Wireless networks का उपयोग आमतौर पर homes, offices, और सार्वजनिक स्थानो पर Internet को access करने के लिए किया जाता है। 

ये उपयोगी है क्योंकि इन्हे cables की जरूरत नहीं होती है इससे कई devices को data share या internet को access करने के लिए connect करना आसान हो जाता है।

Wi-Fi, wireless network का सबसे लोकप्रिय प्रकार है जो 2.4 GHz और 5 GHz frequencies पर कार्य करता है। इन networks को signal भेजने के लिए router या access point की जरूरत होती है।

Wireless networks को उपयोग करना आसान है और यह आपको coverage area में कही से भी connect रहने की सुविधा देता है। 

Wireless network meaning in hindi - वायरलेस नेटवर्क का अर्थ 

Wireless networks

Wireless network का अर्थ एक ऐसा system है जो devices को बिना cables का उपयोग करें connects होने की सुविधा देता है। 

यह devices के बीच data भेजने के लिए radio waves या infrared signals का उपयोग करता है। यह devices को सुचना को share करने और network area में कहीं से भी आसानी से connect होने की अनुमति देता है। 

Types of Wireless network in hindi - वायरलेस नेटवर्क के प्रकार

वायरलेस नेटवर्क के निम्न प्रकार होते है। 
1) WLAN (Wireless Local Area Network)  
2) WPAN (Wireless Personal Area Network)  
3) WMAN (Wireless 
Metropolitan Area Network) 

4) WWAN (Wireless Wide Area Network)  

WLAN (Wireless Local Area Network)  

WLAN (Wireless Local Area Network), network का एक प्रकार है जो एक छोटे क्षेत्र जैसे home, office, या school में devices को internet से connect होने और एक दूसरे के साथ communicate करने की अनुमति देता है। 

यह devices जैसे laptops, smartphones, और routers के बीच data भेजने के लिए radio waves का उपयोग करता है। WLANs सुविधाजनक हैं क्योंकि यह cables की जरूरत को हटा देता है ताकि आप स्वतंत्रता पूर्वक घूमते हुए भी इस network से जुडे रहे।  

Wi-Fi , WLAN के लिए उपयोग की जाने वाली सबसे आम तकनीक है। यह frequencies जैसे 2.4 GHz और 5 GHz पर कार्य करता है तथा wireless communication के लिए विभिन्न गति और range प्रदान करता है।
 

WPAN (Wireless Personal Area Network)  

WPAN (Wireless Personal Area Network) एक छोटा नेटवर्क है जो कम दूरी, आमतौर पर 10 meters तक के devices को जोड़ता है। यह  smartwatches, headphones और phones जैसे devices से link होने के लिए Wireless technologies( Bluetooth या Zigbee ) का उपयोग करता है।

WPANs व्यक्तिगत उपयोग के लिए बेहतर है जो devices को files share करने stream music सुनने, या आसनी से connect होने की सुविधा देता है। 
ये कम पावर का उपयोग करते हैं और इसे set up करना सरल है।

WPANs का उपयोग आमतौर पर घरों या कार्यालयो में तथा personal devices को सुरक्षित रूप से और बिना wires के जोड़ने के लिए किया जाता है।
 

WMAN (Wireless 
Metropolitan Area Network) 

WMAN (Wireless Metropolitan Area Network) एक ऐसा नेटवर्क है जो घर या कार्यालय नेटवर्क की अपेक्षा आमतौर पर किसी शहर या बड़े क्षेत्र को covers करता है। 

WMANs छोटे नेटवर्क जैसे Wi-Fi की अपेक्षा ज्यादा दूरी को cover करने और तेज internet देने के लिए wireless technology का उपयोग करता है। ये businesses, schools या cities जहां व्यापक coverage की जरूरत होती है, के लिए उपयोगी है।

WMANs, एक city में विभिन्न स्थानों को connect करने के लिए WiMAX जैसे तकनीकी का उपयोग करता है जो अच्छी गति और विश्वसनीय सेवा प्रदान करता है।

WWAN (Wireless Wide Area Network)  

WWAN (Wireless Wide Area Network) एक ऐसा network है जो एक बड़े क्षेत्र जैसे एक शहर या देश को भी cover करता है। यह wireless technologies जैसे 3G, 4G, 5G या satellites का उपयोग करके लंबी दूरियों पर devices को connect करता है।

WWANs का उपयोग mobile internet के लिए किया जाता है जो लोगों को यात्रा के दौरान भी जुड़े रहने की अनुमति देता है। वे बड़े क्षेत्र को cover करते हैं और उन स्थानों के लिए उपयोगी हैं जहां पर wired networks उपलब्ध नहीं है। 

Securing wireless network in hindi - वायरलेस नेटवर्क को सुरक्षित करना

वायरलेस नेटवर्क को निम्न प्रकार से सुरक्षित किया जा सकता है

Use strong passwords: 

अपने Wi-Fi password को लंबी और जटिल बनाए। passwords बनाते समय letters, numbers, और symbols का उपयोग करें। 

Activate WPA3 :

WPA3 नवीनतम Wi-Fi security है
 यह आपके data को encrypting करने के द्वारा hackers से बचा के रखता है। 

Hide Wi-Fi name : 

SSID आपके Wi-Fi का नाम है जिसे छुपाने से आपका नेटवर्क कम प्रकट होगा और अन्य लोगों को इसे ढूंढना कठिन हो जाएगा। 

Turn off WPS: 

WPS, devices को connect करना आसान बनाता है परंतु इसमें जोखिम हो सकता है। इसे बंद करने से आपके नेटवर्क को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

Use a firewall:

Firewall, आपके device को आक्रमण से सुरक्षित रखते हुए, हानिकारक ट्रैफिक को आपके नेटवर्क में प्रवेश करने से रोक देता है।

Enable MAC address filtering: 

प्रत्येक डिवाइस के पास एक unique ID होता है, जो MAC address कहलाता है। आप MAC address filtering का उपयोग करके केवल कुछ निश्चित devices को Wi-Fi से connect होने की अनुमति दे सकते हैं। 

Keep router updated : 

Manufacturers, security संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए update देते हैं। नए खतरों से सुरक्षित रहने के लिए अपने router को update करते रहे।
 

Use a separate guest network:

guests के लिए अलग से Wi-Fi network set up करे। यह आपके devices को guests से दूर रखते हुए आपके मुख्य नेटवर्क को सुरक्षित बनाए रखता है। 

Allow fewer devices: 

अपने Wi-Fi से connect होने के लिए केवल कुछ ही devices को 
अनुमति दे। यह आपके नेटवर्क को unauthorized devices के access से सुरक्षित रखेगी।

Turn off the Wi-Fi when not in use:

जब आप Wi-Fi उपयोग नहीं कर रहे हैं तो इसे Turn off कर दे। ऐसा करने से जब आप आसपास नहीं हैं तो आपके नेटवर्क को किसी को भी उपयोग करने से यह रोक देगा।

Advantages of Wireless network in hindi - Wireless network फायदे 

Wireless network के निम्न फायदे हैं
1) Wireless networks को बिना wiring के set up करना आसान है।

2) इन्हें cables की जरूरत नहीं होती इसलिए कोई गड़बड़ी नहीं है।

3) एक समय में कई devices, connect हो सकतें हैं।

4) users इधर-उधर घूम सकते हैं और network से जुड़े रह सकते हैं।

5) signal घरों, कार्यालयों या बाहरी क्षेत्रों तक पहुंचता है।
 
6) ज्यादा devices को जोड़ना सरल और जल्दी होता है।

7) wired networks की तुलना में इसका Setup तेज है।

8) Cables का उपयोग नहीं होता इसलिए जगह भी साफ-सुथरा दिखाई देता है।
 
9) ये उन स्थानों में कार्य करते हैं जहां पर cables नहीं पहुंच सकता है।

10) कई Devices एक internet connection को आसानी से share कर सकते हैं।
.  

Disadvantage of Wireless network in hindi - Wireless network के नुकसान

Wireless network के निम्न नुकसान है
1) कभी-कभी Wireless networks, wired networks की अपेक्षा धीमा होता है।

2) आसपास अन्य Wi-Fi होने या microwaves के कारण signals कमजोर हो सकता है।

3) इसका range छोटा होता है और signals ज़्यादा दूर तक नहीं जा सकते।
  
4) यदि passwords, मजबूत नहीं है तो यह असुरक्षित हो सकता है।
 
5) Walls या furniture, signal को कमजोर बना देता है।
 
6) यदि यह सुरक्षित नहीं है तो Hackers आसानी से wireless networks पर आक्रमण कर सकता है।
 
7) कई users के साथ भीड़ वाले जगहों में connection break हो सकता है।

8) Routers को अच्छे से कार्य करने के लिए और उसे सुरक्षित रखने के लिए updates करने की जरूरत होती है।

9) Wi-Fi से जुड़े Devices ज्यादा battery power का उपयोग होता है।
  
10) खराब मौसम जैसे rain, signal को बाधित करता है।

Difference between wired and wireless network in hindi


1) Wired networks:
यह cables का Use करता है।
Wireless networks:
 यह radio waves का Use करता है। 

2) Wired networks:
यह तेज होता है।
Wireless networks:
यह धीमा होता है।

3) Wired networks:
यह ज्यादा सुरक्षित होता है।
Wireless networks:
इसमें hacking का जोखिम रहता है।
  
4) Wired networks:
इसके पास fixed connection होता है।
Wireless networks:
इसमें आप घूम सकते हैं और जुड़े रह सकते हैं।

5) Wired networks:
इसमें cables की जरूरत होती है।Wireless networks:
 इसमें एक router की जरूरत होती है।
 
6) Wired networks:
इसमे कोई रुकावट नहीं है 
Wireless networks:
 इसमें signal संबधित रुकावट हो सकतें है।

7) Wired networks:
इसे instal करना कठिन है।
Wireless networks:
इसे set up करना सरल है।

8) Wired networks:
इसमे connections स्थिर होते हैं।
Wireless networks:
इसका connections अस्थिर हो सकता हैं।

9) Wired networks:
यह बड़ी फाइलों को transfer करने लिए बेहतर है।
Wireless networks:
यह सरल कार्यों जैसे वेब ब्राउजिंग करना या ईमेल भेजने के लिए अच्छा है।