DBMS में Constraints क्या है? और उसके प्रकार उदाहरण सहित 

What is Constraints in DBMS in Hindi

DBMS में constraint एक rule है जो data को सही और विश्वसनीय बनाए रखता है। यह एक table में किस प्रकार का data संग्रहित हो सकता है इसे नियंत्रित करता है। 

Constraints, गलतियों से बचने और data को सुरक्षित और संगठित बनाए रखने में मदद करता है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि database में invalid या wrong data की entry न हो सके।

Database को मजबूत और उपयोगी बनाए रखने के लिए Constraints बहुत महत्वपूर्ण है। आप Table बनाते समय constraints set कर सकते हैं या table बनने के बाद भी उसे add कर सकते हैं।

Types of Constraints in DBMS in Hindi DBMS में Constraints के प्रकार
Types of Constaints


DBMS ने Constraints के निम्न में प्रकार होते हैं।

Domain Constraints (DOMAIN Constraint)

1. Domain Constraints, एक column में data के लिए rules, define करता है।

2) ये data के type, range और format को specify करते है 

3) ये constraints यह सुनिश्चित करते हैं कि enter किया गया data सही और वैध है।

4) ये database की accuracy और consistency को बनाए रखने में मदद करती है।

Example:
EID Name Salary Department
101 Ankit  20, 000 HR
102 Sushil  17,000 Finance
103 Virat  14,000 Sales 

ऊपर table में एक Salary column केवल positive numbers( जो 0 से बड़ा हो) की अनुमति देता है।

Key Constraints (PRIMARY KEY Constraint, UNIQUE Constraint)  

1) Key constraints, एक database में data को सही बनाए रखने में मदद करता है।

2) वे यह सुनिश्चित करते है कि data सही है और कुछ निश्चित नियमों का पालन करते हैं।

3) ये database में गलत data को add करने से रोकते हैं।

4) Key constraints, data को संगठित करने और गलतियों से बचने में मदद करते हैं।

DBMS में निम्न प्रकार के Key constraints, शामिल हैं

Primary key constraints:

Primary key constraint यह सुनिश्चित करता है कि table में हर record unique हो और null values न हों। 

यह हर row को एक unique value से पहचानता है। एक table में केवल एक primary key होती है, जो duplicate और null values को रोककर डेटा को सही और भरोसेमंद रखती है।

Foreign key constraint 

Foreign key constraint दो tables को जोड़ता है और इनके बीच relationship बनाए रखता है। यह सुनिश्चित करता है कि एक table की value दूसरे table के primary key से मेल खाती है।

Unique Key Constraint 

Unique key constraint यह सुनिश्चित करता है कि एक column में सभी column विभिन्न है। उस column के कोई दो rows की values समान नही हो सकता।

यह null values, की अनुमति देता है परंतु प्रत्येक null values को आवश्य ही unique होना चाहिए।

Example:
SID NAME Course Email
001  Raghav  DCA ragh@gmail.com
002  Abhishek   PGDCA  abhi@gmail.com
003  Tushar  DCPA  tush@gmail.com

Table 2
ScoreID SID   Score
1 001 80
2 002 90
3 003 75

ऊपर example, में Table 1 में SID एक primary key है जो प्रत्येक student को uniquely identify करता है। Table 2, में ScoreID एक  primary key, है जबकि SID, Table 1 को link करते हुए एक foreign key के समान कार्य करता है। 

यह सुनिश्चित करता है कि Table 2 में प्रत्येक score, Table1 के वैध student Email से link है। अतः Email एक Unique key है जो Email को duplicate होने से रोकता है l।

Entity Integrity Constraints (NOT NULL Constraint)  

Entity integrity constraints यह सुनिश्चित करता है कि एक table मे प्रत्येक row unique हैं और उसे एक primary key द्वारा पहचान चाहता है जिसकी value, null नहीं होनी चाहिए। 

NOT NULL constraint, Entity Integrity Constraints का महत्वपूर्ण भाग है। यह सुनिश्चित करता है कि विशिष्ट columns, null नहीं हो सकता और उसमें अवश्य हमेशा एक value होना चाहिए। यह table में data को खो जाने अधूरा होने से रोकता है।

Entity integrity और NOT NULL constraints का उपयोग करने के द्वारा, database की सभी जानकारी सही, पूर्ण और विश्वसनीय बना रहता है। यह data को सही ढंग से व्यवस्थित और संगठित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Example
EID Name Email Department
101 Jay  jay@gmail.com HR
102 Amit  null Finance
103 Sumit  sumit@gmail.com IT

Primary Key Column:
एक employees database में "EID" column को NOT NULL constraint के साथ primary key के रूप में set किया जाता है। 

यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक employee के आवश्यक रूप से एक unique ID होना चाहिए और इसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता।

DBMS का नोट्स हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Referential Integrity Constraints (FOREIGN KEY Constraint)  

Referential integrity constraints यह सुनिश्चित करता है कि एक database में दो tables के बीच relationship, database सही और सुसंगत है।

FOREIGN key constraint, Referential Integrity Constraints का एक महत्वपूर्ण भाग है।  यह एक table के column को अन्य table के primary key से connect करता है। 

यह सुनिश्चित करता है कि foreign key column के data अन्य table के primary key column की value से match करे।

यह ऐसी क्रियाओं को रोक देता है जो link को तोड़ देता है, जैसे मुख्य table के data को delete कर देना जब वह अभी भी संबंधित table में इस्तेमाल हो रहा हो।

Example
ऊपर example, में Table 1 में StudentID एक primary key है जो प्रत्येक student को uniquely identify करता है। Table 2, में ScoreID एक primary key, है जबकि StudentID, Table 1 को link करते हुए एक foreign key के समान कार्य करता है। 
Table 1
StudentID NAME Course
001     Raghav  DCA 
002     Abhishek  PGDCA 
003     Tushar  DCPA 

Table 2
ScoreID StudentID Score
1 001 80
2 002 90
3 003 75