DBMS में Entity और Entity set क्या है और उनके बीच अंतर 

What is Entity in DBMS in Hindi 

एक database में entity वह चीज़ है जो वास्तविक दुनिया में मौजूद है जैसे एक व्यक्ति, स्थान, वस्तु या घटना।
यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम जानकारी संग्रहित करना चाहते हैं।

उदाहरण के लिए एक student, employee, product, order, या customer, सभी entities हो सकते हैं। हम इन entities के बारे में सूचना संग्रहित कर सकते हैं 

जैसे एक डेटाबेस में उनके नाम, पते, या कीमतें।
उदाहरण के लिए Car एक entity है,
Color, Model, और Year उस Car के गुण (attributes) हैं, जो उसकी विशेषताएँ बताते हैं।

उदाहरण के लिए एक school database में कोई student एक  entity है। एक student के  attributes जैसे name, roll number, और class हैं।
एक library में book एक entity है जिसके attributes जैसे title और author है। 

Entities, एक database का मुख्य भाग है। ये data को आसानी से organize और store करने में मदद करते हैं।

What is Entity set in DBMS  in Hindi 

एक जैसी entities का कलेक्शन entity set कहलाता है। DBMS में entity set समान entities का एक समूह है जो समान attributes को share करता है। 


उदाहरण के लिए students एक entity set है। entities इस set के भीतर है जैसे Rohit, Amit, Yash आदि Entities, students नामक entity set के अंतर्गत आएंगे।

इस Entity Set(students) के सामान्य Attributes जैसे Student ID, Name, Place, Date of Birth आदि होंगे जिन्हें सभी Entities(Rohit, Amit, Yash)  share करेंगे।

उदाहरण के लिए "Employees" एक 
Entity Set हैं जिसके अंतर्गत Rahul, Anil, Sumit, David जैसे employee के name एक Entity है। 

Examples of Entity and Entity set in Hindi 


1. Entity: एक student का नाम  "Sumit rai"  
 Entity Set: एक school में सभी students

2. Entity: 
एक विशिष्ट employee, "Amit Smith"  
Entity Set: एक company में सभी employees

3. Entity: एक विशिष्ट product, "Trackball abc"  
Entity Set: एक Store में सभी products 

4. Entity: एक विशिष्ट customer, "Yash Kumar"  
Entity Set: एक व्यवसाय में सभी  customers 

Types of Entity set in Hindi - Entity set  के प्रकार 

DBMS, में मुख्य दो प्रकार के entity sets होते है जो निम्न है।

Strong Entity Set:  

Strong Entity

ऊपर diagram में Customer entity एक Strong entity set, हैं क्योंकि इसके स्वयं के CustID नामक Primary key है
है जिसका उपयोग करके Table में अन्य Records को विशिष्ट तरीके से पहचाना जा सकता है।

अतः एक Strong entity set, एक ऐसा entity set है जो अपने स्वयं के attributes के द्वारा विशिष्ट रूप से पहचाने जा सकते है। 

यह अपनी पहचान के लिए अन्य entities पर निर्भर नहीं होता है।
Strong entity set की हर entity के पास एक primary key होती है, जो उसे अलग पहचान देती है।

उदाहरण के लिए एक student entity set में student का roll number, प्रत्येक student की विशिष्ट पहचान करने के लिए एक primary key हो सकता है।

student entity set के साथ name, dob, roll number, और class जैसे attributes होते है, जिसे roll number का उपयोग करके अलग से पहचाना जा सकता है।
 

Weak Entity Set:  

Weak Entity

ऊपर के diagram में Address नामक एक Weak entity set है क्योंकि इसका कोई भी Primary key नही है। यह अन्य Strong entity set पर निर्भर है।

अतः एक Weak entity set अपनी पहचान के लिए अन्य entity set पर निर्भर करता है। इसके पास खुद के primary key नही होते है तथा यह संबंधित entity वाले primary key पर निर्भर रहता है।

एक Weak entity को एक strong entity के primary key का उपयोग करके पहचाना जाता है। Weak entity का अपना primary key नहीं होता है, इसलिए यह strong entity के primary key पर निर्भर करता है।

Weak entity sets का उपयोग उस समय किया जाता है जब यह स्वतन्त्र रूप से पहचाना नहीं जाता है।

DBMS के नोट्स को हिंदी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

Difference between Strong and Weak Entity in Hindi 

1. Strong entity:
इसके पास खुद की primary key होती है।
Weak entity:
इसके पास कोई primary key नही होते है और यह अन्य entity की key पर निर्भर होते हैं।  

2. Strong entity:
 यह स्वतंत्र है और यह अन्य entity पर निर्भर नहीं होता है।
Weak entity:
यह अपनी अपने अस्तित्व के लिए एक strong entity पर निर्भर करता है। 

3. Strong entity:
यह अपने आप में पूर्ण है।
Weak entity:
यह अकेला कार्य नहीं कर सकता है।

4. Examples of strong entities: 
Student, Employee, Product.  
Examples of weak entities: Dependent, Order Item, Room.  

5. Strong entity:
हमेशा relationships की जरूरत नहीं होती है।
Weak entity:
एक strong entity से जुड़ा होना चाहिए

6. Strong entity:
इसके पास एक single unique key होते हैं।
Weak entity:
एक composite key (foreign key + partial key) का उपयोग करता है।

7. Strong entity:
इसे एक rectangle के द्वारा represent किया जाता है।
Weak entity:
इसे एक double rectangle के द्वारा represent किया जाता है।