DBMS में Relationship क्या है? और उसके प्रकार उदाहरण सहित 

What is Relationship in DBMS in Hindi 

DBMS में एक relationship दो या दो से अधिक entity sets के बीच का connection हैं जो यह दिखाता है कि data कैसे इन sets में जुड़े है।

Relationships यह दिखाता है कि entities एक दूसरे से कैसे जुड़ती हैं और database में data के बीच सही connections बनाए रखती हैं।

Relationships महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये संबंधित जानकारी को जोड़ने में मदद करते हैं, जिससे data को संग्रहित, प्राप्त और प्रबंधित करना आसान होता है।


What is Relationship set in DBMS in Hindi 

DBMS में Relationship set, entity sets के बीच relationships का समूह है।
यह दिखाता है कि कैसे entities जैसे students, teachers, या courses, database में जुड़े हुए हैं। Relationship set में प्रत्येक relationship दो या अधिक entities से जुड़े होते हैं। 

उदाहरण के लिए, "students" और "courses" नामक दो entity sets के साथ एक database में "enrollment" नामक relationship set यह दिखाता है कि कौन सा student किस course में enrolled है। इस तरीके से, यह relation यह बताता है कि student और course के बीच क्या connection है।

Types of Relationship in Hindi 
DBMS में Relationship के निम्न प्रकार होते है।

1. One to One Relationship  
2. One to Many Relationship  
3. Many to One Relationship  
4. Many to Many Relationship  

Relationships के निम्न प्रकार होते हैं।

One-to-one (1:1)

One-to-one (1:1) का मतलब है एक entity केवल एक अन्य entity से जुड़ा हुआ है और उसमे कोई दोहराव नहीं है। इस relationship में एक table के एक record को अन्य table के केवल एक record से connect किया जाता है।

इस प्रकार के link का उपयोग उस किया जाता है जब आपको data अलग, लेकिन फिर भी जोड़े रखने की जरूरत है। 

Example
नीचे Table A में a1, a2, a3, a4, a5 records है और Table B में b1, b2, b3, b4, b records है। अतः One to One relationship में Table A के प्रत्येक record Table B के केवल एक record से जुडे होते हैं।
             Table A                   Table B

नीचे Student और ID Card के बीच One to One relationship दिखाया गया है क्योंकि एक Student के केवल एक ही ID Card हो सकतें हैं।
 

One-to-many (1:N)

एक One-to-many relationship में एक entity कई entities से link रहते हैं। इस relationship, में एक single entity कई अन्य entities से जुड़े रहते हैं।
लेकिन उनमें से प्रत्येक entity वापस केवल एक से link होती है। 

इस प्रकार का relationship ऐसे data को संगठित करने के लिए उपयोगी है जहां एक entity को कई entities से सम्बन्धित होने की जरूरत है। यह सुचना को स्पष्ट बनाए रखने और सरलता से manage करने में मदद करता है। 
Example
नीचे One to Many relationship को दिखाया गया है। इसमें Table A एक record (a) को रखता है जबकि 
Table B कई records (b1, b2, b3, b4, b5) को रखते हैं।

Table A के एक केवल एक record, Table B के कई records से link है, परंतु Table B के प्रत्येक record, Table A के केवल एक record से ही link है।
              Table A                Table B

नीचे Teacher और Course के बीच One to many relationship दिखाया गया है। इसमें एक Teacher कई Course को Teach(पढ़ा) सकतें हैं।

Many to One (N:1)   


DBMS में Many to One (N:1) relationship का मतलब है एक entity set के कई entities अन्य entity set के एक entity से जुड़े होते है।

इस प्रकार का relationship databases में सामान्य है जहां पर कई records को एक records से link होने की जरुरत होती है।

यह data को सही तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करता है और कई entities और एक entity के बीच relationship को दर्शाता है।

Example
यह One to many relationship का उल्टा है। इसमें Table A के कई records, Table B के केवल एक record से link रहते है और Table B  के एक record, Table A के प्रत्येक record से link रहते हैं।
           Table A                  Table B

नीचे diagram में दिखाया गया है कि कई Employees एक Company में कार्य करते हैं जो में Many to one relationship को बताता है।

Many-to-many (M:N)

Many-to-many (M:N) relationship का मतलब एक group में कई entity, अन्य group के कई entity से connect होते है। पहले group का प्रत्येक entity दूसरे group के कई entity से connect रहते हैं और दूसरे group का प्रत्येक entity पहले group के कई entity से connect रहते हैं।

इस प्रकार के relationship का उपयोग data के दो sets के बीच जटिल links को manage करने के लिए किया जाता है।


Example 
नीचे Many to many relationship को दिखाया गया है। इसमें Table A में record (a1, a2) को रखता है जबकि 
Table B  (b1, b2) को रखते हैं।
                Table A                Table B

नीचे diagram में दिखाया गया है कि एक Employee कई Project पर कार्य कर सकते हैं और एक Project पर कई Employees कार्य कर सकते है, जो Many to many relationship को बताता है।