Super key in DBMS in Hindi

What is Super key in DBMS in Hindi

एक Super key, एक या एक से अधिक attributes (columns) का set होता है जो table में प्रत्येक tuple (row) को uniquely identify करता है।

यह database में data को सही और व्यवस्थित बनाए रखता है। attributes (columns) का कोई भी combination,  जो table में प्रत्येक row को विशिष्ट रूप से पहचान सकता है Super key कहलाता है।

एक table में कई super keys हो सकते है। जहां एक super key यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक record unique है, वही इसके पास अतिरिक्त या अनावश्यक attributes (columns) हो सकते हैं।

इसका मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक row को इन columns के द्वारा पहचाना जा सके। 

Example of Super key in DBMS in Hindi - सुपर की के उदाहरण 

Super key





उदाहरण के लिए StudentID अकेला एक super key हो सकता है क्योंकि प्रत्येक student पास एक unique StudentID है।

वैसे ही StudentID और Roll No, एक साथ एक super key का निर्माण कर सकते हैं क्योंकि इन दोनों attributes के values के combination से अभी भी प्रत्येक student की विशिष्ट पहचान होगी।

Email और Roll No का combination भी एक super key का निर्माण करेगा क्योंकि ये भी प्रत्येक student की विशिष्ट पहचान करने में सक्षम है।
हालाँकि इसमें अतिरिक्त या अनावश्यक जानकारी हो सकती है। 

Note :
Image में जो super key बनाया गया है उससे ज्यादा भी super key का निर्माण किया जा सकता है।

Role of Super key in DBMS in Hindi

DBMS में Super key के निम्न Role होते है।
1) Super key यह सुनिश्चित करता है कि एक table में प्रत्येक row unique है और स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता है।

2) यह database में duplicate entries को रोककर data को सही बनाए रखने में मदद करता है।

3) यह records को स्पष्ट रूप से पहचानने के द्वारा उसे ढूंढना, बदलना और हटाना जैसे कार्यों को सरल बना देता है।

4) Super keys एक database में विभिन्न tables को जोड़ने के लिए  महत्वपूर्ण है। 

5) इनका उपयोग indexing के लिए किया जाता है जो एक बड़े databases में records को जल्दी से ढूंढने में मदद करता है।

6) ये data के लिए नियमों define करने के द्वारा database को एक जैसे बनाए रखने में मदद करता है।

7) Super keys, अतिरिक्त attributes को हटाकर primary keys को बनाने में मदद करता है।
 
8) Super keys, data को खोजने और प्रबंधित करने के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायता करें। 

Uses Of Super key in Hindi - सुपर की के उपयोग 

Super key के निम्न उपयोग होते हैं।
1) विशिष्ट data को ढूढना।

2)data की accuracy की जांच करना।

3) records को duplicate होने से रोकना।

4) तेजी से data ढूंढने में मदद करना।

5) तेजी से data प्राप्त करने के लिए index का निर्माण करना।

6) संवेदनशील data को सुरक्षित रखना

7) databases को कुशलता पूर्वक design करना।

Difference between Super key and Candidate key in Hindi

1) Super key:
यह एक या अधिक attributes(columns) का समूह है जो table में प्रत्येक row को uniquely identify करता है।
Candidate key:
यह एक super key है जिसमें row की पहचान के लिए सिर्फ जरूरी attributes होते हैं।

2) Super key:
इसमें अतिरिक्त attributes हो सकते हैं जिसकी जरूरत नहीं होती। 
Candidate key:
इसमें कोई अतिरिक्त attributes नही होते है और केवल उसे ही रखा जाता हैं जिसकी जरूरत rows को पहचान के लिए होती है।

3) Super keys:
एक table में कई super keys हो सकते हैं। 
 Candidate keys:
एक table में कई candidate keys हो सकते हैं परंतु केवल एक को ही primary key के रूप में चुना जाता है।

4) Super key:
यह सुनिश्चित करते हैं कि data, unique है, लेकिन यह न्यूनतम (minimal) नहीं है।
Candidate key:
यह सुनिश्चित करते हैं कि data, unique और minimal है।

5) Super key:
यह table में rows को पहचानने का एक सामान्य तरीका है।
Candidate key:
यह rows को पहचानने का एक बेहतर तरीका है, जिसे न्यूनतम attributes के आधार पर चुना जाता है।
 
6) Super key:
 primary key के लिए आवश्यकता से अधिक attributes हो सकती हैं। Candidate key:
इसे primary key के रूप में चुना जाता है क्योंकि यह न्यूनतम है।
 
7) Super key:
 Example: (StudentID, Name) एक super key है क्योंकि यह student को uniquely पहचानता है, भले ही Name जरूरी न हो।
Candidate key:
(StudentID) अकेला एक candidate key है क्योंकि यह एक student को uniquely, identify करने के लिए पर्याप्त है।

8) Super key:
primary key हो 
सकता है लेकिन हमेशा नहीं।
Candidate key:
इसे primary key के रूप में चुना जाता है।